जम्मू-कश्मीर में 3 जुलाई से शुरू होने वाली अमरनाथ यात्रा 28 अगस्त को श्रावण पूर्णिमा के दिन संपन्न होगी. बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए देश भर से श्रद्धालुओं का जत्था श्रीनगर पहुंचने लगा है. यात्रियों की सुविधा के लिए पंथा चौक में एक विशेष ट्रांजिट कैंप बनाया गया है, जहां सुरक्षा के लिए सीआरपीएफ कमांडो तैनात हैं. बिना रजिस्ट्रेशन वाले तीर्थयात्रियों के लिए कैंप में तत्काल टोकन, ई-केवाईसी और आरएफआईडी (RFID) कार्ड की सुविधा दी जा रही है. बालटाल और पहलगाम रूट पर लंगर, भंडारे और सेल्फी पॉइंट की व्यवस्था की गई है. यात्रा मार्ग पर सुरक्षा के लिए सीसीटीवी, ड्रोन और डॉग स्क्वॉड तैनात हैं. बालटाल से पवित्र गुफा तक बिजली की व्यवस्था और सुधारे गए ट्रैकिंग रूट तैयार किए गए हैं. जम्मू में नए ठहरने के केंद्र और पोनी-पालकी की प्रीपेड बुकिंग की सुविधा उपलब्ध है. इसके अलावा, जो श्रद्धालु यात्रा पर नहीं जा सकते, उनके लिए वर्चुअल रियलिटी (VR) तकनीक आधारित आध्यात्मिक प्लेटफॉर्म तैयार किया गया है, जो घर बैठे दर्शन का अनुभव कराएगा.