अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से शुरू होकर 28 अगस्त तक चलेगी. 57 दिनों तक चलने वाली इस यात्रा के लिए अब तक साढ़े तीन लाख से अधिक श्रद्धालु अपना रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं. पवित्र गुफा में बाबा बर्फानी ने आकार लेना शुरू कर दिया है. यात्रा को सुरक्षित बनाने के लिए जम्मू-कश्मीर पुलिस, सीआरपीएफ, बीएसएफ और आईटीबीपी के साथ-साथ सेना के जवानों ने मोर्चा संभाल लिया है. केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सुरक्षा के लिए 70 हजार अतिरिक्त जवानों की तैनाती की है. भगवती नगर बेस कैंप में एनएसजी और एसओजी ने आपात स्थिति से निपटने के लिए मॉक ड्रिल की. जम्मू-कश्मीर पुलिस के डीजीपी नलिन प्रभात ने नुनवान बेस कैंप का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। इसके अलावा, संदिग्ध लोगों की एंट्री रोकने के लिए गाइड, पालकी संचालक और सेवादारों के लिए इस बार तकनीक आधारित क्यूआर (QR) कोड वाला पहचान पत्र जारी किया गया है.