आज से चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ हो चुका है. सुबह से ही देशभर के मंदिर मां के जयकारों से गूंज रहे हैं. मां की भक्ति का रंग शहर-शहर नजर आ रहा है. नवरात्रि के इन पवित्र दिनों में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की उपसना का विशेष महत्व बताया गया है. यही वजह है कि देश के तमाम शक्तिपीठों में आस्था का सैलाब नजर आ रहा है. नवरात्रि के पहले दिन कलश स्थापना के साथ मां के पहले स्वरूप मां शैलपुत्री की पूजा होती है लेकिन दूसरे नवरात्र पर मां ब्रह्मचारिणी की आराधना का दिन होता है.
Maa Brahmacharini is worshipped on the second day of the nine-day-long festival of Navratri. Watch this show to know the Puja Vidhi for the second day.