दिल्ली के मालवीय नगर स्थित एक होटल में आग लगने की घटना सामने आई, जिसमें 21 लोगों की मौत हो गई. इस घटना के दौरान दिल्ली पुलिस के कई जवानों ने राहत और बचाव कार्य को अंजाम दिया. सूचना मिलते ही पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए. होटल के अंदर घना धुआं भरा हुआ था, जिसके बावजूद पुलिसकर्मियों ने सीढ़ियों और टूटी खिड़कियों के सहारे इमारत में प्रवेश किया. उन्होंने अपनी जान जोखिम में डालकर कई लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला. बचाव कार्य के दौरान कुछ पुलिसकर्मी खुद भी धुएं और आग की चपेट में आ गए और उन्हें शीशे तोड़ने के कारण चोटें भी आईं. इसके साथ ही पुलिस टीम ने दमकल विभाग और एंबुलेंस के लिए रास्ता साफ करने हेतु यातायात प्रबंधन का भी कार्य किया. पुलिस विभाग के उच्च अधिकारियों ने इन सभी पुलिसकर्मियों के कार्य की सराहना की है.