अनंत चतुर्दशी के पावन अवसर पर देशभर में गणपति बप्पा को विदाई दी जा रही है. मुंबई, नागपुर, अकोला और जालना समेत कई शहरों में विसर्जन शोभायात्राएं धूमधाम और श्रद्धा के साथ निकाली जा रही हैं. मुंबई में लालबागचा राजा, गणेश गली और चिंतामणि समेत प्रमुख गणेश मंडलों की प्रतिमाएं विसर्जन मार्ग पर आगे बढ़ रही हैं. गिरगांव चौपाटी पर लाखों श्रद्धालु उपस्थित हैं, जहां लालबागचा राजा का विसर्जन शनिवार सुबह होने की संभावना है. विभिन्न स्थानों पर कृत्रिम तालाबों और प्राकृतिक जलस्रोतों में विसर्जन की व्यवस्था की गई है. ग्यारह दिनों तक चले गणेश उत्सव के समापन पर श्रद्धालु नम आंखों से बप्पा को विदा कर रहे हैं और अगले बरस जल्दी आने की प्रार्थना कर रहे हैं.