गुरुग्राम से एक ड्राइवर और उसके दो मासूम बच्चों के अपहरण का मामला सामने आया है. अपहरणकर्ता पिता को एक घर में बंधक बनाकर दोनों बच्चों को कार की डिक्की में बांधकर ले जा रहे थे. इसी दौरान मुरादाबाद-दिल्ली हाईवे पर तेज रफ्तार कार गलत दिशा में जाकर एक खड़े टैंकर से टकरा गई. इस भयानक सड़क हादसे में कार सवार तीन अपहरणकर्ताओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसे के बाद जब पुलिस ने कार की तलाशी ली, तो डिक्की में बंद दोनों बच्चे सुरक्षित मिल गए. पुलिस ने घायल अपहरणकर्ता के मोबाइल और यूपी पुलिस के यक्ष ऐप की मदद से पूरी साजिश का पर्दाफाश किया. जांच में पता चला कि यह अपहरण एकतरफा प्यार और रंजिश के चलते किया गया था.