रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज विशाखापट्टनम में स्वदेशी रूप से निर्मित स्टील्थ फ्रिगेट INS तारागिरी को भारतीय नौसेना में शामिल करेंगे. 6,670 टन वजनी यह युद्धपोत मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड द्वारा बनाया गया है और अत्याधुनिक सुपरसोनिक मिसाइलों से लैस है. इसके साथ ही, भारत की तीसरी परमाणु संचालित बैलिस्टिक मिसाइल पनडुब्बी (SSBN) INS अरिदमन की भी आज कमीशनिंग होने जा रही है.