IPL 2023, KKR vs PBKS: आईपीएल 2023 के 53वें मुकाबले में आज कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच लीग स्टेज का मुकाबला खेला जाएगा. आईपीएल 2023 में अगर दोनों टीमों के अब तक के सफर पर नजर डालें तो पंजाब को इस सीजन में अब तक खेले गए 10 मैचों में से 5 में जीत और 5 में हार मिली है. टीम के पास 10 पॉइंट्स हैं. पॉइंट्स टेबल में पंजाब टीम फिलहाल सातवें नंबर पर है. वहीं बात अगर कोलकाता की करें तो नाइट राइडर्स को इस सीजन अब तक खेले गए 10 मैचों में 4 जीत और 6 में हार मिली है. कोलकाता के पास फिलहाल केवल आठ पॉइंट्स हैं और वो पॉइंट्स टेबल में आठवें नंबर पर हैं.
The 53rd match of the 16th edition of the Indian Premier League is set to be played between Kolkata Knight Riders and Punjab Kings today.