ओडिशा के पुरी में विश्व प्रसिद्ध जगन्नाथ रथयात्रा की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। 14 दिनों के अनासर काल के बाद भगवान जगन्नाथ स्वस्थ हो गए हैं और उन्होंने नवयौवन दर्शन दिए हैं। इसके साथ ही नेत्रोत्सव की रस्म भी पूरी कर ली गई है। 16 जुलाई से शुरू होने वाली इस भव्य रथयात्रा में शामिल होने के लिए देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु पुरी पहुंच रहे हैं। भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा के रथ पूरी तरह से सज चुके हैं। प्रशासन ने सुरक्षा, स्वास्थ्य और यातायात के व्यापक इंतजाम किए हैं। सुरक्षा के लिए 220 प्लाटून फोर्स और 19 आईपीएस अधिकारियों की तैनाती की गई है। ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों से 24 घंटे निगरानी रखी जा रही है। स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए अस्थायी अस्पताल और ग्रीन कॉरिडोर बनाए गए हैं। रथयात्रा के दौरान पुरी के राजा गजपति महाराज छेरा पहरा की रस्म निभाएंगे।