गुड न्यूज़ टुडे (GNT) के खास कार्यक्रम 'GNT स्पेशल' में कश्मीर के खीर भवानी मेले और असम के कामाख्या धाम में शुरू हो रहे अंबुबाची पर्व की जानकारी दी गई है. कश्मीर के गांदरबल स्थित तुलमुला गांव में 22 जून से खीर भवानी मेला शुरू हो रहा है. इसके लिए जम्मू के नगरोटा बेस कैंप से लगभग 9000 श्रद्धालुओं का पहला जत्था 200 बसों के जरिए रवाना किया जा रहा है. विस्थापित कश्मीरी पंडित इस मेले में शामिल होकर अपनी घर वापसी की प्रार्थना कर रहे हैं. जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने भी मंदिर पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया. वहीं, असम के गुवाहाटी स्थित 51 शक्तिपीठों में से एक कामाख्या मंदिर में भी 22 जून से अंबुबाची पर्व की शुरुआत हो रही है. इस दौरान तीन दिनों तक मंदिर के कपाट बंद रहेंगे और 26 जून को दोबारा खोले जाएंगे. कामाख्या धाम में इस पर्व को सृष्टि के सृजन का आधार माना जाता है और देश-विदेश से श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं.