महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर देशभर के शिवालयों में भक्तों का तांता लगा हुआ है. मुंबई के ऐतिहासिक बाबुलनाथ मंदिर में सुबह से ही लाखों श्रद्धालुओं ने महादेव के दर्शन किए, जहाँ पौराणिक मान्यताओं के अनुसार बाबुल के पेड़ के नीचे शिवलिंग प्रकट हुआ था. वहीं, दिल्ली में युवाओं को सनातन संस्कृति से जोड़ने के लिए 'भजन क्लबिंग' जैसे आधुनिक और अनोखे कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की आयोजक काजल ब्यानी ने बताया कि 'हमारा उद्देश्य युवाओं को उनकी पसंद के अंदाज में भक्ति से जोड़ना है.' शो में ज्योतिष विशेषज्ञों ने महाशिवरात्रि की रात्रि का महत्व बताते हुए विभिन्न राशियों पर इसके प्रभाव और मनोकामना पूर्ति के लिए विशेष मंत्रों व उपायों की जानकारी भी साझा की.