उत्तर भारत में इन दिनों भीषण गर्मी और लू का प्रकोप जारी है. दिल्ली, प्रयागराज और श्रीगंगानगर जैसे शहरों में तापमान 45 से 46 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों के लिए हीटवेव का अलर्ट जारी किया है. इस चिलचिलाती गर्मी के बीच मौसम विभाग ने राहत की खबर दी है. अनुमान है कि इस साल मानसून समय से पहले 26 मई 2026 को केरल में दस्तक दे सकता है. प्री-मानसून बारिश ने दक्षिण भारत में असर दिखाना शुरू कर दिया है.