नासा (NASA) के आर्टेमिस 2 (Artemis 2) मिशन ने अंतरिक्ष विज्ञान में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। 1 अप्रैल 2026 को लॉन्च हुए इस मिशन ने पृथ्वी से करीब 4,06,771 किलोमीटर की दूरी तय कर 1970 के अपोलो 13 (Apollo 13) के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है। ओरिओन (Orion) स्पेसक्राफ्ट में सवार चार अंतरिक्ष यात्रियों—रीड वाइजमैन, विक्टर ग्लोवर, क्रिस्टीना कोच और जेरेमी हैंसन—ने चंद्रमा के उस 'डार्क साइड' (अनदेखे हिस्से) की परिक्रमा की, जिसे आज तक किसी ने नहीं देखा था। मिशन कमांडर रीड वाइजमैन ने इस उपलब्धि को मानव जाति के लिए एक बड़ा मील का पत्थर बताया। इस यात्रा के दौरान ओरिओन ने चांद के 'ओरिएंटल बेसिन' जैसे विशाल गड्ढों की हाई-रिज़ॉल्यूशन तस्वीरें भेजी हैं। यह मिशन भविष्य में चंद्रमा पर इंसानी बस्ती बसाने और मंगल ग्रह की यात्रा के लिए एक लॉन्च पैड तैयार करने की दिशा में पहला बड़ा कदम माना जा रहा है।