निर्माता नमित मल्होत्रा और निर्देशक नितेश तिवारी की महत्वाकांक्षी फिल्म ‘रामायण’ को दो भागों में वैश्विक स्तर पर रिलीज करने की तैयारी की गई है। करीब 4000 करोड़ रुपये के कुल बजट में दोनों हिस्सों के निर्माण, प्रचार और हॉलीवुड रिलीज से जुड़े खर्च शामिल हैं। फिल्म के वीएफएक्स का जिम्मा ऑस्कर विजेता स्टूडियो डीएनईजी संभाल रहा है, जबकि संगीत में हैंस जिमर और एआर रहमान की जोड़ी जुड़ी है। फिल्म में भगवान राम की भूमिका में रणबीर कपूर, माता सीता के रूप में साई पल्लवी, रावण के किरदार में यश और भगवान हनुमान के रोल में सनी देओल नजर आएंगे। अमेरिका के लॉस एंजिल्स स्थित डेविड गेफेन थिएटर में फिल्म की स्पेशल 3डी स्क्रीनिंग और भव्य प्रीमियर आयोजित किया गया। अमेरिका, कनाडा, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया और जर्मनी सहित अंतरराष्ट्रीय बाजारों में फिल्म की एडवांस बुकिंग को लेकर दर्शकों में खासी दिलचस्पी देखने को मिल रही है।