मई के महीने में उत्तर भारत भीषण गर्मी और लू की चपेट में है. पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में तापमान 45 से 48 डिग्री के पार पहुंच गया है. राजस्थान के श्रीगंगानगर में 48.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया. गर्मी से बचने के लिए लखनऊ में ट्रैफिक सिग्नलों पर ग्रीन शेड लगाए गए हैं. मौसम विभाग के अनुसार, एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से जल्द ही दिल्ली और आसपास के इलाकों में बारिश के साथ गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है. वहीं दूसरी तरफ, पहाड़ों पर मौसम सुहावना बना हुआ है. कुल्लू मनाली, कश्मीर, लद्दाख और उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो रही है, जहां पर्यटक राफ्टिंग का आनंद ले रहे हैं.