पहलगाम की बैसरन घाटी में हुए आतंकी हमले के जवाब में भारतीय सेना द्वारा चलाए गए 'ऑपरेशन सिंदूर' को एक साल पूरा हो गया है. मई 2025 में हुए इस ऑपरेशन के दौरान भारत ने 72 घंटे के भीतर पाकिस्तान के कई आतंकी ठिकानों और एयरबेस को नष्ट कर दिया था. अब भारतीय सेना 'ऑपरेशन सिंदूर 2.0' के लिए पूरी तरह से तैयार है. पश्चिमी मोर्चे पर कच्छ के रण और क्रीक जैसे दुर्गम इलाकों में थल सेना, वायु सेना, नौसेना, कोस्ट गार्ड और बीएसएफ का अद्भुत समन्वय देखने को मिल रहा है. 50 डिग्री के तापमान में भी जवान मुस्तैद हैं. सेना ने आधुनिक ड्रोन वॉरफेयर और L70 एयर डिफेंस गन जैसी तकनीकों के जरिए अपनी मारक क्षमता को और मजबूत किया है. देखें खबरें.