साल 2026 का पहला सूर्य ग्रहण आज यानी 17 फरवरी को लगने जा रहा है. यह ग्रहण दोपहर 03:26 बजे शुरू होकर शाम 07:57 बजे समाप्त होगा. ज्योतिषीय गणना के अनुसार, 73 साल बाद कुंभ राशि में सूर्य, शुक्र, राहु, चंद्रमा और बुध के एक साथ आने से दुर्लभ पंचग्रही योग बन रहा है. 'यह सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, इसलिए यहां सूतक काल के नियम लागू नहीं होंगे.' हालांकि, ज्योतिषियों का मानना है कि इसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर अगले तीन महीनों तक रहेगा. मेष और वृषभ राशि के लिए यह समय शुभ समाचार ला सकता है, जबकि सिंह और मिथुन राशि वालों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है. ग्रहण के दौरान 'रिंग ऑफ फायर' का अद्भुत नजारा अंटार्कटिका और दक्षिण अफ्रीका जैसे क्षेत्रों में दिखेगा.