70 की उम्र के करीब पहुंचे बॉलीवुड के दमदार अभिनेता सनी देओल की नई फिल्म 'बटवारा 1947' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. विभाजन की त्रासदी पर आधारित इस पीरियड ड्रामा फिल्म में निर्देशक राजकुमार संतोषी और सनी देओल की ब्लॉकबस्टर जोड़ी 30 साल बाद एक बार फिर साथ नजर आई है. 'घायल', 'दामिनी' और 'घातक' जैसी फिल्मों के बाद दोनों की यह साथ में एक और अहम प्रस्तुति है. सनी देओल बॉलीवुड के ऐसे अनोखे अभिनेता हैं जो ढलती उम्र में भी एक्शन फिल्मों में मुख्य भूमिका निभा रहे हैं. इससे पहले उनकी 'Border 2', 'जाट' और 'गदर 2' जैसी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन कर सफलता के झंडे गाड़े थे. निजी जिंदगी में बेहद सादे और शांत रहने वाले सनी देओल पर्दे पर अपने जोशीले अंदाज और संवाद अदायगी से दर्शकों को रोमांचित कर देते हैं.