मध्य प्रदेश के उज्जैन में सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के तहत सड़क चौड़ीकरण के दौरान खड़े हनुमान जी के प्राचीन मंदिर का ऊपरी और आसपास का ढांचा हटा दिया गया. हालांकि, कंक्रीट का ढांचा हटने के बाद भी हनुमान जी की विशाल प्रतिमा अपने स्थान पर अडिग है. श्रद्धालु इसे भगवान का चमत्कार मान रहे हैं, जबकि विशेषज्ञ इसकी गहरी नींव, इंटरलॉकिंग तकनीक और पांच फीट गहरे बेस को स्थिरता की वजह बता रहे हैं. सोशल मीडिया पर प्रतिमा हटाने की कोशिशों की खबरों के बीच प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अब तक प्रतिमा को हटाने के लिए कोई बल या मशीन का प्रयोग नहीं किया गया है. प्रशासन पुरातत्व विभाग और आईआईटी इंदौर की तकनीकी मदद ले रहा है.