किस्मत कनेक्शन कार्यक्रम में ज्योतिषी शैलेन्द्र पांडेय ने करवा चौथ के पर्व, इसके नियमों और विशेष ज्योतिषीय उपायों पर विस्तार से जानकारी दी. उन्होंने बताया कि कार्तिक कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि पर सुहागिन स्त्रियां और वे बालिकाएं जिनका विवाह तय हो चुका है, निर्जल या फलाहार रहकर यह व्रत रख सकती हैं. व्रत के दौरान काले या सफेद वस्त्र न पहनकर लाल या पीले वस्त्र पहनने की सलाह दी गई. शैलेन्द्र पांडेय ने वैवाहिक जीवन में प्रेम और सामंजस्य बढ़ाने के लिए चंद्रमा को सफेद चंदन मिले जल से अर्घ्य देने और 'ॐ उमा महेश्वराभ्यां नमः' मंत्र के जप का विशेष उपाय बताया. इसके अलावा उन्होंने मेष से लेकर मीन तक सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल साझा किया. भाग्य संवारने के लिए गणेश जी को दूर्वा की माला चढ़ाने की लकी टिप दी और कार्यों में सफलता के लिए पीले फूल से जुड़ा सक्सेस मंत्र बताया.