किस्मत कनेक्शन में ग्रहों की बाधा से बचने के विशेष स्नान उपायों की जानकारी दी गई। अगर नियमित स्नान नहीं करते हैं तो चंद्रमा और शुक्र कमजोर होते हैं और इसका बुरा प्रभाव मानसिक स्थिति पर पड़ता है। विभिन्न ग्रहों के लिए अलग-अलग उपाय बताए गए। सूर्य को मजबूत करने के लिए जल में केसर, लाल फूल या लाल चंदन डालकर स्नान करें। चंद्रमा के लिए सुगंधित फूल या सफेद चंदन, मंगल के लिए बेल की छाल या लाल चंदन या गुड़, बुध के लिए गोरोचन, सौंफ या जायफल, बृहस्पति के लिए हल्दी, केसर या शहद, शुक्र के लिए इलायची या गुलाब जल या सफेद फूल जल में डालना चाहिए। शनि की समस्याओं से राहत के लिए काला तिल, सुरमा या लोबान, राहु के लिए गोमूत्र, कस्तूरी या संगमरमर का टुकड़ा और केतु के लिए केवड़ा जल, खस या सफेद चंदन का पाउडर जल में डालकर स्नान करना चाहिए।