17 सितंबर को सूर्यदेव कन्या राशि में प्रवेश करेंगे, जिसे कन्या संक्रांति कहा जाता है. सूर्य के इस गोचर का प्रभाव अगले एक महीने तक सभी 12 राशियों पर देखने को मिलेगा. जानिए करियर, स्वास्थ्य, आर्थिक स्थिति और पारिवारिक जीवन पर इसके संभावित प्रभाव और नकारात्मक प्रभावों से बचने के लिए बताए गए ज्योतिषीय उपाय. रोज सुबह सूर्यदेव को सादा जल अर्पित करना, सूर्य मंत्रों का जाप और संक्रांति के दिन अन्न-वस्त्र का दान करने की मान्यता बताई गई है. साथ ही जानिए सभी 12 राशियों का राशिफल.