खबर गुजरात के मेहसाणा की है.जहां करारे-करारे करेंसी नोटों की बारिश की तस्वीर सामने आई,. यहां अगोल गांव में यह 'नोटों की बारिश' हुई है. बताया जा रहा है कि एक शादी के जश्न के दौरान सरेआम हवा में नोट उड़ाए गए, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. शादी के समारोह के दौरान गांव के मुख्य चौक पर करेंसी नोट हवा में उड़ाए गए जिन्हें लूटने के लिए युवकों और बच्चों में भारी होड़ मच गई. हालांकि राहत की बात यह है कि इस दौरान कोई हादसा नहीं हुआ. सोशल मीडिया पर नोट उड़ाने का वीडियो हुआ जोरदार वायरल.आपको बता दें कि अगोल गांव में नोटों की बारिश का यह पहला मामला नहीं है, इससे पहले भी यह गांव इसी तरह की घटनाओं के चलते विवादों में रह चुका है.