काशी के बुनकरों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर बनारसी कपड़े और पारंपरिक हस्तकला से खास वॉल हैंगिंग तैयार की है. इसमें पीएम मोदी और उनकी माता हीराबेन का चित्र बनाया गया है. वहीं देशभर में गणेश चतुर्थी और विसर्जन का उत्साह देखने को मिला. मुंबई में सलमान खान, शिल्पा शेट्टी, गोविंदा और अंबानी परिवार ने गणपति पूजन और विसर्जन किया. भिलाई में 101 स्वरूपों में इको-फ्रेंडली गणेश प्रतिमाएं स्थापित की गईं. इसके अलावा दिल्ली में छात्रों के लिए नए हॉस्टल, हेमकुंड साहिब यात्रा, बद्रीनाथ धाम और देश-दुनिया की अन्य बड़ी खबरें भी देखिए.