गुड न्यूज़ टुडे के इस खास बुलेटिन में देशभर की प्रमुख खबरें शामिल हैं. जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में सीजन की पहली बर्फबारी से तापमान में गिरावट आई. PM मोदी के जन्मदिन पर पुरुलिया में एक लाख दीयों से खास मोजैक आर्ट बनाई गई, वहीं गणेशोत्सव में मुंबई और अकोला समेत कई जगहों पर अनोखे पंडाल आकर्षण का केंद्र रहे. मदुरै के मीनाक्षी अम्मन मंदिर में 17 साल बाद महाकुंभ अभिषेक, सेना के कॉम्बैट डॉग के साथ टैंडम पैराशूट जंप, Semicon India 2026 और सेमीकंडक्टर मिशन के दूसरे चरण से जुड़ी खबरें भी देखें. साथ ही अभिषेक शर्मा के तेज टी20 शतक और एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी के अपडेट्स भी इस बुलेटिन का हिस्सा हैं.