सावन का महीना भगवान शिव और माता पार्वती की उपासना का सबसे उत्तम समय माना जाता है. मान्यता है कि इस दौरान किए गए दान, जप और पूजा-पाठ से जीवन में धन, समृद्धि और ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है. गुड न्यूज़ टुडे के खास शो 'प्रार्थना हो स्वीकार' में सावन के महीने में धन की तंगी दूर करने, कर्ज से मुक्ति पाने और वैवाहिक जीवन को सुखमय बनाने के कई अचूक ज्योतिषीय उपाय बताए गए हैं. सावन में शिवलिंग पर पंचामृत, जल और बेलपत्र चढ़ाने से महादेव प्रसन्न होते हैं और मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं. सावन के शुक्रवार को मां लक्ष्मी की पूजा, खीर का भोग और मंत्र जाप करने से आर्थिक समस्याएं समाप्त होती हैं. इसके अलावा, काले तिल मिले जल से भगवान शिव का अभिषेक करने और ऋण मुक्तेश्वराय नमः मंत्र के जाप से कर्ज के बोझ से मुक्ति मिलती है. दांपत्य जीवन में मधुरता के लिए शिव-पार्वती की संयुक्त पूजा का विधान है.