देश के कई राज्यों में मार्च में ही तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया है और राजस्थान, महाराष्ट्र और गुजरात में Heat Wave का Alert जारी किया गया है। दिल्ली में 2011 के बाद पहली बार मार्च के पहले हफ्ते में तापमान 35 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, 14 मार्च के बाद पश्चिमी विक्षोभ active होने से मौसम में बदलाव की संभावना है। राजस्थान के बाड़मेर में तापमान 40 डिग्री के पार है और गुजरात के अहमदाबाद, राजकोट में 41 डिग्री तक पहुंच गया है। वहीं, कश्मीर और हिमाचल के पहाड़ी इलाकों में मौसम ने U-turn लिया है और सोनमर्ग, लाहौल स्पिति में बर्फबारी हो रही है। डॉक्टरों ने बढ़ती गर्मी में dehydration और heat stroke से बचने के लिए खूब पानी पीने, दोपहर 12 से 4 बजे तक बाहर न निकलने और हल्के सूती कपड़े पहनने की सलाह दी है।