भारत और अमेरिका की सेनाओं के बीच 22वां संयुक्त युद्धाभ्यास राजस्थान के महाजन फील्ड फायरिंग रेंज और उत्तराखंड के औली में जारी है. अभ्यास में दोनों देशों के करीब 1200 सैनिक हिस्सा ले रहे हैं. महाजन में Apache अटैक हेलीकॉप्टर, धनुष तोप, पिनाका रॉकेट लॉन्चर और M777 होवित्जर ने अपनी मारक क्षमता का प्रदर्शन किया. पहली बार भारत का इंटीग्रेटेड बैटल ग्रुप और अमेरिका की थर्ड मल्टी डोमेन टास्क फोर्स साथ प्रशिक्षण ले रहे हैं. वहीं काउंटर-ड्रोन सिस्टम, रैपलिंग और रूम इंटरवेंशन का अभ्यास भी किया गया. इसके अलावा जोधपुर में होने वाले ‘तरंग शक्ति 2.0’ अभ्यास में अमेरिकी F-35 स्टेल्थ फाइटर जेट की भागीदारी भी खास चर्चा में है.