सावन और कांवड़ यात्रा को लेकर देशभर के प्रमुख शिव धामों में तैयारियां तेज हो गई हैं. हरिद्वार में श्री अखंड परशुराम अखाड़ा ने गंगा तट पर पूजा कर कांवड़ यात्रा के नियमों की जानकारी दी, वहीं देवघर के बाबा बैद्यनाथ धाम में सुरक्षा के लिए दस हजार पुलिसकर्मी और आरएएफ तैनात किए जा रहे हैं. बिहार के रोहतास में गुप्तेश्वर महादेव गुफा में बैरिकेडिंग की जा रही है. वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर में भीड़ नियंत्रण के लिए सात नए प्रवेश द्वार बनाए जा रहे हैं. यहां सावन के दौरान वीआईपी और स्पर्श दर्शन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे. उधर, मध्य प्रदेश के ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग में प्रशासन ने जिला अस्पताल में खून की कमी पूरी करने के लिए एक योजना शुरू की है, जिसके तहत रक्तदान करने वालों को सपरिवार वीआईपी दर्शन की सुविधा दी जा रही है. प्रशासन का मुख्य ध्यान अंतर-राज्यीय समन्वय, सुगम यातायात और सुरक्षा व्यवस्था पर है.