खाटूश्याम धाम जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए राहत की खबर है. रेल मंत्रालय ने खाटूश्याम के पास एक नए रेलवे स्टेशन 'खाटूश्याम सुंदरपुरा' को मंजूरी दे दी है. यह स्टेशन खाटूश्याम मंदिर से मात्र 11 किलोमीटर दूर स्थित होगा. अभी श्रद्धालुओं को 18 किलोमीटर दूर रिंगस स्टेशन पर उतरना पड़ता है. नया स्टेशन मंदिर के अनुरूप भव्य बनेगा और मुख्य द्वार पर बाबा श्याम की प्रतिमा होगी. इसका निर्माण 2029 तक पूरा होने की उम्मीद है. इस स्टेशन से यात्रा आसान होने के साथ स्थानीय व्यापार और रोजगार को भी बढ़ावा मिलेगा. दूसरी ओर, खाटू धाम में निर्जला एकादशी पर विशाल मेला लगा. भीषण गर्मी के बावजूद लाखों भक्तों ने बाबा के दर्शन किए. भीड़ प्रबंधन के लिए पार्किंग और यातायात के विशेष इंतजाम किए गए. सुरक्षा के लिए 260 सीसीटीवी कैमरे, 400 स्थायी गार्ड और होम गार्ड तैनात किए गए हैं.