उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में शिव नवरात्रि के पांचवें दिन बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी ने बाबा महाकाल के 'छबीना' स्वरूप के दर्शन किए. इस दौरान उन्होंने नंदी हॉल में बैठकर पूजन किया और देश की सुख-समृद्धि की कामना की. सुनील शेट्टी ने कहा, 'आहान की फिल्म भी रिलीज हुई, बॉर्डर रिलीज हुई. बहुत अच्छी जा रही है. उसके लिए भी शुक्रिया करने आया और फिर हमेशा माथा टेकने के लिए आता ही हूं.' मंदिर के पुजारी ने बताया कि छबीना शृंगार भगवान के नवयुवक स्वरूप को दर्शाता है, जिसमें उन्हें राजसी ठाट-बाट के साथ पीले वस्त्र और रत्न जड़ित मुकुट पहनाया जाता है. इस साल महाशिवरात्रि पर 300 वर्षों के बाद एक दुर्लभ संयोग बन रहा है, जिसमें पांच राजयोग और 10 शुभ संयोग शामिल हैं, जो सात विशेष राशियों के लिए अत्यंत फलदायी होंगे.