प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी इस अवसर पर मौजूद रहेंगे और प्रधानमंत्री एक बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगे। जेवर में यह नया एयरपोर्ट एशिया के सबसे बड़े एयरपोर्ट में से एक है। इसमें Digi Yatra, Self Baggage Drop, Automatic Gate और 10 Air Bridge जैसी आधुनिक सुविधाएं हैं। एयरपोर्ट की इमारत पश्चिमी उत्तर प्रदेश खासकर वृंदावन की कला संस्कृति से प्रेरित है। पहले साल 60 लाख यात्री यहां से उड़ान भर सकते हैं। पूरी तरह तैयार होने पर यह सालाना 7 करोड़ यात्रियों को संभाल सकता है। Indigo, Air India Express और Akasa एयरलाइंस ने यहां उड़ान भरने के लिए आवेदन किया है। दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे से जेवर एयरपोर्ट तक 31 किलोमीटर लंबा high speed corridor बनाया जा रहा है जिससे 15 मिनट में एयरपोर्ट पहुंचा जा सकेगा। यह कॉरिडोर गुरुग्राम, फरीदाबाद और दिल्ली NCR को जोड़ेगा। एयरपोर्ट की cargo क्षमता 10 लाख टन है जिससे यूपी के कृषि उत्पाद सीधे अंतरराष्ट्रीय बाजार में पहुंचेंगे।