राजस्थान के चुरू स्थित सालासर बालाजी धाम में शरद पूर्णिमा के लक्खी मेले में भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं. अब तक 11 लाख से अधिक लोग दर्शन कर चुके हैं और यह आंकड़ा 15 लाख पार करने की उम्मीद है. देश के विभिन्न हिस्सों से श्रद्धालु पैदल यात्रा कर यहां दाढ़ी-मूंछ वाले हनुमान जी के दर्शन के लिए आ रहे हैं. व्यवस्था बनाए रखने के लिए 150 सीसीटीवी और 350 से अधिक सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं. वहीं अयोध्या में 10वें दीपोत्सव की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं. सरयू तट पर भूमि पूजन के साथ 56 घाटों पर 30 लाख दीपक जलाने का लक्ष्य रखा गया है, जिसके लिए 33 लाख दीये मंगाए गए हैं और 35 हजार स्वयंसेवक तैनात किए गए हैं.