Shubh Samachar | वाराणसी में भारतीय वायु सेना की 94वीं वर्षगांठ के अवसर पर भव्य एयर शो का आयोजन किया जा रहा है. 'विंग्स ओवर गंगा' थीम पर आधारित इस कार्यक्रम के तहत नमो घाट और गंगा नदी के ऊपर राफेल, सुखोई-30, मिराज-2000, मिग-29, जैगुआर और स्वदेशी एलसीए तेजस जैसे लड़ाकू विमानों ने अपनी युद्धक क्षमता और हैरतअंगेज करतब दिखाए. इसके साथ ही सारंग हेलीकॉप्टर डिस्प्ले टीम, सूर्य किरण टीम, सी-17 ग्लोबमास्टर और अपाचे हेलीकॉप्टरों ने रिहर्सल और मुख्य शो में शानदार फॉर्मेशन प्रस्तुत किए. इस आयोजन का उद्देश्य युवाओं को देश सेवा और विमानन क्षेत्र से जुड़ने के लिए प्रेरित करना है.