Shubh Samachar | अमेरिका के अटलांटा स्थित ग्लोबल मॉल में भारतीय समुदाय की महिलाओं ने पूरे विधि-विधान और पारंपरिक वेशभूषा के साथ करवा चौथ का पर्व मनाया. भारतीय समय के अनुसार सुबह के वक्त अमेरिका में चांद दिखा और महिलाओं ने पूजा-अर्चना कर अपना व्रत पूरा किया. वहीं मॉल में आगामी दिवाली त्योहार को लेकर भारतीय परिधानों, पूजा सामग्री और सजावटी सामानों की जमकर खरीदारी देखी जा रही है. दूसरी तरफ, देश भर में मौसम ने करवट ली है. जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, लद्दाख के द्रास और उत्तराखंड के केदारनाथ व गंगोत्री जैसे ऊंचाई वाले इलाकों में ताजा बर्फबारी दर्ज की गई है. पहाड़ों पर हो रही इस बर्फबारी और पश्चिमी विक्षोभ के असर से मैदानी इलाकों में बारिश हुई है, जिससे दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में तापमान में भारी गिरावट आई है और गुलाबी ठंड ने दस्तक दे दी है.