इस खास शो में ज्योतिष शैलेंद्र पांडे पूजा सामग्री का सही प्रयोग और महत्व बता रहे हैं. ज्योतिष के अनुसार व्यक्ति के मन को एकाग्र करने और तनाव घटाने के लिए सुगंध का प्रयोग किया जाता है. सुगंध से व्यक्ति अपनी मन की अलग अलग चिंताओं को तुरंत दूर कर सकता है. इसीलिए पूजा के दौरान अगरबत्ती या धूपबत्ती का प्रयोग किया जाता है. अगरबत्ती की तुलना में धूपबत्ती का प्रयोग ज्यादा अच्छा माना जाता है. धूप बत्ती या तो पूजा के पूर्व जलाएं या पूजा के उपरान्त. मानसिक एकाग्रता के लिए चंदन की धूपबत्ती का प्रयोग करें.
In this episode of Kismat Connection, astrologer Shailendra Pandey explains the significance and correct use of various puja items.