खेल

RCB vs GT: बेंगलुरु ने गुजरात को 92 रनों से हरा IPL 2026 के फाइनल में किया प्रवेश, यहां देखिए इस मैच की कुछ बेहतरीन तस्वीरें

gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 27 मई 2026,
  • Updated 8:40 AM IST
1/11

GT को हरा RCB शान से फाइनल में
आईपीएल 2026 के पहले क्वालीफायर मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने गुजरात टाइटंस को 92 रनों से शिकस्त देते हुए फाइनल में प्रवेश कर लिया. यह मैच 26 मई को धर्मशाला के HPCA स्टेडियम में खेला गया. पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 254 रन बनाएं. उधर, 255 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटन्स 19.3 ओवर में सिर्फ 162 रन पर ऑलआउट हो गई. हार के बाद गुजरात टाइटन्स को अब एक और मौका मिलेगा. टीम अब क्वालिफायर-2 में खेलेगी, जहां उसका सामना एलिमिनेटर मुकाबले के विजेता से होगा.

2/11

गुजरात टाइटंस को हराने के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाड़ी विराट कोहली व अन्य खुशी मनाते हुए.

3/11

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार और विराट कोहली गुजरात टाइटन्स के खिलाड़ी के आउट होने के बाद एक-दूसरे से हाथ मिलाते हुए.

4/11

मैच हारने के बाद गुजरात टाइटंस के खिलाड़ी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाड़ियों से मिलते हुए.

5/11

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार, विराट कोहली और अन्य साथी खिलाड़ी गुजरात टाइटन्स को हराने के बाद जीत का जश्न मनाते हुए.

6/11

गुजरात टाइटंस के कप्तान मैच हारने के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु खिलाड़ियों से हाथ मिलाते हुए.

7/11

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने 33 गेंदों में शानदार नाबाद 93 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने नौ छक्के और पांच चौके जड़े.

8/11

 गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में विराट कोहली ने शानदार 43 रन बनाए.

9/11

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटन्स मैच के दौरान गुजरात टाइटन्स के कप्तान शुभमन गिल गेंद को पकड़ने के लिए डाइव लगाते हुए.

10/11

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटन्स के बीच मैच के दौरान जीटी के खिलाड़ी साई सुदर्शन का बल्ला छूट गया और वे हिट-विकेट आउट हो गए.

11/11

गुजरात टाइटन्स के खिलाड़ी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाड़ी को आउट करने के बाद जश्न मनाते हुए.