इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में हर किसी की जुबां पर वैभव सूर्यवंशी का नाम रहा. सूर्यवंशी ने इस सीजन में धमाकेदार पारियां खेली. इसकी बदौलत क्रिकेट जगत में उनकी अलग पहचान बन गई. इस दौरान सूर्यवंशी की कमाई भी खूब हुई. मिंट की एक रिपोर्ट के मुताबिक उनकी कुल संपत्ति करीब 7 करोड़ तक पहुंच गई है. अब सवाल उठता है कि इतनी कमाई के बाद क्या वैभव सूर्यवंशी को टैक्स देना होगा? ये सवाल इसलिए उठ रहा है कि क्योंकि सूर्यवंशी की उम्र सिर्फ 15 साल है और वो नाबालिग हैं.
कई लोगों को लग रहा है कि नाबालिग को टैक्स नहीं देना पड़ता है. लेकिन नाबालिग की कमाई को लेकर इनकम टैक्स का क्या नियम हैं? क्या वैभव सूर्यवंशी को टैक्स देना पड़ेगा? चलिए जानते हैं.
क्या नाबालिग को देना पड़ता है टैक्स?
भारत में कानून के मुताबिक 18 साल के कम उम्र के व्यक्ति को नाबालिग माना जाता है. नाबालिग को अलग से टैक्स नहीं देना पड़ता है. इनकम टैक्स के नियम के मुताबिक उनकी संपत्ति को उनके माता-पिता की आय के साथ जोड़कर देखा जाता है. इनकम टैक्स की भाषा में इसे क्लबिंग ऑफ इनकम कहा जाता है. इसका मतलब है कि अगर बच्चे के नाम पर बैंक एफडी या कोई आय का सोर्स है तो वह आय उसके माता-पिता की आय में जोड़ दी जाती है. नाबालिग की संपत्ति पर टैक्स भी माता-पिता के नाम पर ही लिया जाता है.
सूर्यवंशी को देना पड़ेगा टैक्स?
हालांकि इनकम टैक्स के नियमों में कुछ अपवाद भी है. उसके मुताबिक अगर कोई नाबालिग अपनी प्रतिभा और ज्ञान के दम पर कमाई करता है तो उसकी इनकम को माता-पिता की इनकम में नहीं जोड़ा जाता है. इसमें क्रिकेट, एक्टिंग, सिंगिंग, कंटेंट क्रिएशन, डांस और दूसरे प्रोफेशनल एक्टविटीज से होने वाली कमाई शामिल है. अगर बच्चा इन चीजों से कमाई करता है तो उसकी कमाई को उसकी खुद की कमाई मानी जाती है. ऐसे मामलों में नाबालिग के नाम से अलग इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल की जाती है. हालांकि उनके कानूनी अभिभावक उसकी तरफ से ITR फाइन करते हैं.
क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी पर ये नियम लागू होता है. सूर्यंवंशी ने क्रिकेट से कमाई की है. इसलिए उनकी कमाई उनके माता-पिता की आय में नहीं जोड़ी जाएगी. वैभव सूर्यवंशी को टैक्सपेयर माना जाएगा. उनकी कमाई पर भी टैक्स लगेगा.
ये भी पढ़ें: