भारतीय क्रिकेट में उभरते सितारे वैभव सूर्यवंशी इन दिनों एक नए विवाद के कारण चर्चा में हैं. महज 15 साल की उम्र में Indian Premier League के ऑक्शन में करोड़ों रुपये में खरीदे जाने के बाद अब राजस्थान रॉयल्स बड़ी मुश्किल में नजर आ रही है. जी हां, वैभव सूर्यवंशी के खेलने को लेकर कानूनी बहस छिड़ गई है.
दरअसल, कर्नाटक के एक सोशल एक्टिविस्ट CM शिवकुमार नायक ने इस मामले में शिकायत दर्ज कराने की मांग की है. उनका कहना है कि 'वैभव से बाल मजदूरी करवाया जा रहा है. 15 साल के लड़के से कैसे इतनी बड़ी लीग खेला सकता है. वैभव को उस उम्र में पढ़ाई पर ध्यान देना चाहिए.' उन्होंने FIR दर्ज करने की अपील करते हुए यह तर्क दिया कि इस तरह के आयोजनों में बच्चों की भागीदारी पर स्पष्ट नियम होने चाहिए.
सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
हालांकि, इस शिकायत के सामने आते ही सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं. कई लोगों ने इस मुद्दे की तुलना बाल श्रम से करने को गलत बताया. कुछ यूजर्स ने इसे मजाक करार दिया, तो कुछ ने इसे एंटरटेनमेंट का नया विषय कहा. फिलहाल यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है.
आईपीएल खेलने के लिए वैभव को मिल रहे 1.1 करोड़
बता दें कि, राजस्थान रॉयल्स वैभव को आईपीएल में खेलने के लिए 1.1 करोड़ रुपये की सैलरी हर सीजन दे रही है. फ्रेंचाइजी ने वैभव के पिछले सीजन यानी 2025 के आईपीएल में अपना हिस्सा बनाया था. आईपीएल 2025 में गुजरात टाइटन्स के खिलाफ उन्होंने महज 35 गेंदों में शतक जड़ा था, जिससे वे टी20 क्रिकेट के सबसे युवा शतकवीर बने.
IPL में रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड बना रहे सूर्यवंशी
वैभव सूर्यवंशी का प्रदर्शन लगातार चर्चा में है. उन्होंने हाल ही में 36 गेंदों में शतक जड़कर इतिहास रच दिया और T20 क्रिकेट में सबसे तेज 1000 रन पूरे करने वाले युवा खिलाड़ियों में शामिल हो गए. उन्होंने Jasprit Bumrah, Trent Boult और Josh Hazlewood जैसे दिग्गज गेंदबाजों के खिलाफ भी बेखौफ बल्लेबाजी की है.
रिपोर्टर: सगय राज
ये भी पढ़ें: