अफगानिस्तान के खिलाफ 3 मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज यानी 17 सितंबर को दिल्ली में खेला जाएगा. टीम इंडिया सीरीज 2-0 से सीरीज पर कब्जा कर चुकी है. विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को इस सीरीज में अब तक प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली है. दोनों मुकाबलों में उनको बाहर बैठना पड़ा था. आखिरी मुकाबले में भी सूर्यवंशी को खेलने का मौका मिलता नहीं दिख रहा है.
घरेलू मैदान पर खेल पाएंगे पहला इंटरनेशनल T20 मैच?
वैभव सूर्यवंशी अब तक 6 इंटरनेशनल टी20 मैच खेल चुके हैं. लेकिन ये सभी मुकाबले उन्होंने विदेशी धरती पर खेले हैं. अब ततक उनको घरेलू मैदान पर इंटरनेशनल मैच खेलने का मौका नहीं मिला है. अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज के लिए उनको टीम में शामिल किया गया है. लेकिन अब तक हुए दोनों मुकाबलों में उनको बाहर ही बैठना पड़ा है. अब सवाल उठता है कि क्या तीसरे मैच में उनको घरेलू मैदान पर इंटरनेशनल डेब्यू का मौका मिल पाएगा?
मौका मिलना मुश्किल-
वैभव सूर्यवंशी ने अपने 6 मैचों के इंटरनेशनल करियर बेहतरीन प्रदर्शन किया है. लेकिन अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे टी20 मुकाबले में उनको मौका मिलना मुश्किल लग रहा है. संजू सैमसन ने दूसरे टी20 मुकाबले में धमाकेदार पारी खेली. उन्होंने 22 गेंदों में धमाकेदार 57 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने 4 छक्के और 7 चौके लगाए. जबकि दूसरे छोर पर अभिषेक शर्मा भी लगातार बेहतरीन पारी खेल रहे हैं. दूसरे मैच में उन्होंने 19 गेंदों में 39 रन बनाए. इसमें 4 छक्के शामिल हैं.
टीम इंडिया के दोनों ओपनर बेहतरीन बल्लेबाजी कर रहे हैं. ऐसे में वैभव सूर्यवंशी को मौका मिलना मुश्किल है. लेकिन ऐसा नहीं है कि सूर्यवंशी को खराब प्रदर्शन की वजह से टीम से बाहर किया गया है. उन्होंने जिम्बाब्वे में धमाकेदार प्रदर्शन किया था. लेकिन अफगानिस्तान के खिलाफ उनको खेलने का मौका नहीं मिला है.
वैभव सूर्यवंशी का इंटरनेशनल प्रदर्शन-
वैभव सूर्यवंशी ने अब तक 6 टी20 मैच खेले हैं. इसमें उन्होंने अब तक 193 रन बनाए हैं. उनका औसत 32.16 का रहा है. जबकि स्ट्राइक रेट 189.21 का रहा है. इस दौरान उन्होंने 2 अर्धशतक भी लगाए हैं.
ये भी पढ़ें: