Advertisement

एशियन गेम्स में गोल्ड के लिए भिड़ सकते हैं भारत और पकिस्तान, करना होगा ये काम

एशियन गेम्स के मेन्स क्रिकेट में गोल्ड मेडल के लिए टीम इंडिया और पाकिस्तान के बीच मुकाबला हो सकता है. दोनों टीमें सेमीफाइनल में पहुंच गई है. अगर दोनों टीमें अपना मुकाबला जीत लेती है तो फाइनल में भिड़ंत हो सकती है.

vaibhav Sooryavanshi (Photo/PTI)
शशिकांत सिंह
  • नई दिल्ली,
  • 29 सितंबर 2026,
  • अपडेटेड 12:17 PM IST

एशियन गेम्स 2026 के मेंस क्रिकेट में टीम इंडिया का पहला मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया. लेकिन इसके बावजूद टीम इंडिया सेमीफाइनल में पहुंच गई है. उधर, पाकिस्तान का भी पहला मुकाबला बारिश से नहीं हो पाया. लेकिन पाकिस्तान भी सेमीफाइनल में पहुंच गया है. अब फैंस को  उम्मीद है कि इन दोनों टीमों के बीच फाइनल मुकाबला यानी गोल्ड मेडल के लिए जंग होगी. लेकिन इससे पहले भारत और पाकिस्तान की टीमों को सेमीफाइनल में जीत हासिल करनी होगी.

भारत का सेमीफाइनल मुकाबला-
एशियन गेम्स में टीम इंडिया का सेमीफाइनल मुकाबला श्रीलंका की टीम से होगा. ये मुकाबला एक अक्टूबर को खेला जाएगा. अगर आप इस मुकाबले का आनंद लेना चाहते हैं तो जान लें कि ये मैच सुबह 10 बजे से शुरू होगा. अगर टीम इंडिया को सेमीफाइनल में जीत मिलती है तो फाइनल मुकाबला 3 अक्टूबर को खेला जाएगा. फाइनल मुकाबला सुबह 10 बजे से होगा.

पाकिस्तान का सेमीफाइनल मुकाबला-
पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच सेमीफाइनल मैच एक अक्टूबर को खेला जाएगा. ये मैच सुबह 5.30 बजे से शुरू होगा. अगर पाकिस्तान इस मैच में जीत हासिल करता है तो फाइनल में खेलेगा. लेकिन बांग्लादेश की टीम पाकिस्तान का रास्ता रोकने के लिए खड़ी है.

गोल्ड के लिए भिड़ सकते हैं भारत और पाकिस्तान-
अगर टीम इंडिया और पाकिस्तान की टीम अपने-अपने सेमीफाइनल मुकाबले में जीत दर्ज करते हैं तो दोनों टीमों के बीच फाइनल मुकाबला खेला जा सकता है यानी गोल्ड मेडल के लिए दोनों टीमों के खिलाड़ी आमने-सामने होंगे. हालांकि अभी तक दोनों टीमों के बीच फाइनल मुकाबला तय नहीं है. लेकिन फैंस को उम्मीद है कि दोनों टीमों के बीच गोल्ड के लिए जंग होगी तो उस मुकाबले का मजा ही कुछ और होगा.

अफगानिस्तान के खिलाफ रद्द हो गया था मैच-
एशियन गेम्स के मेन्स क्रिकेट में टीम इंडिया ग्रुप-ए में है. टीम इंडिया का पहला मुकाबला अफगानिस्तान के साथ 28 सितंबर को था. लेकिन बारिश ने खेल बिगाड़ दिया. बारिश की वजह से भारत और अफगानिस्तान का मुकाबला रद्द हो गया. टीम इंडिया को एशियन गेम्स में सीधे क्वार्टर फाइनल में एंट्री मिली थी. लेकिन बारिश की वजह से मैच रद्द हो गया. मैच रद्द होने के बाद बेहतर रैंकिंग की वजह से टीम इंडिया को सेमीफाइनल का टिकट कन्फर्म हो गया.

उधर, पाकिस्तान का क्वार्टर फाइनल मैच भी बारिश की वजह से रद्द हो गया. जिसके बाद पाकिस्तान को सेमीफाइनल में एंट्री मिल गई थी.

ये भी पढ़ें:

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement