Advertisement

डेब्यू से पहले सूर्यवंशी को क्या मिली थी सलाह? बल्लेबाजी कोच ने बताई अंदर की बात

वैभव सूर्यवंशी का इंटरनेशनल डेब्यू हो गया है. उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ अपने पहले टी20 मुकाबले में 14 रन बनाए. सूर्यवंशी को डेब्यू से पहले टीम की तरफ से कोई सलाह दी गई थी? इसका खुलासा टीम इंडिया के बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने किया.

Vaibhav Sooryavanshi
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 07 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 1:42 PM IST

15 साले के विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू हो चुका है. उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ डेब्यू किया. अब टीम इंडिया के बल्लेबाजी कोच ने खुलासा किया है कि डेब्यू से पहले वैभव सूर्यवंशी को क्या सलाह दी गई थी? बल्लेबाजी कोच सितांशु कोट ने अंदर की बात बताई.

डेब्यू से पहले सूर्यवंशी को क्या दी गई थी सलाह?
वैभव सूर्यवंशी ने इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में इंटरनेशल डेब्यू किया है. 15 साल के इस खिलाड़ी को डेब्यू से पहले टीम इंडिया की तरफ से क्या सलाह दी गई थी? टीम इंडिया के बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने कहा कि वैभव सूर्यवंशी डेब्यू के लिए पूरी तरह से तैयार थे. उनके लिए किसी स्पेशल रणनीति की जरूरत नहीं थी.

तीसरे टी20 मुकाबले से पहले बल्लेबाजी कोच ने बताया कि टीम में चयन के बाद वो डेब्यू के लिए तैयार थे. ऐसा नहीं है कि वो पिछले मैच में ही तैयार हुआ. उन्होंने बताया कि हमारे लिए यह अहम था कि वो जैसा खेलता आया है, वैसे ही खेले. उनको कोई खास निर्देश नहीं दिए गए कि क्या करना है, क्या नहीं करना है?

3 मैचों में हार पर क्या बोले बल्लेबाजी कोच?
लगातार 3 हार पर बल्लेबाजी कोच सिंताशु कोटक ने कहा कि पिछले दो साल से हम कोई सीरीज नहीं हारे थे. हमने टी20 वर्ल्ड कप, टी20 एशिया कप जीता, लेकिन 3 मैच हारने के बाद लोग कहने लगे कि हम हार रहे हैं. ये खेल का स्वभाव है. कई बार बदलाव का दौर होता है. हारना नहीं चाहिए था, लेकिन ऐसा होता है. हमारी कोशिश बेहतर करते रहने की है.

सूर्यवंशी ने डेब्यू में बनाए थे 14 रन-
इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने इंटरनेशनल डेब्यू किया. वैभव सूर्यवंशी को संजू सैमसन की जगह पर टीम में शामिल किया गया. सूर्यवंशी ने अपने पहले टी20 मुकाबले 14 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने अपने तेवर दिखा दिए. वैभव ने इस दौरान 2 छक्के लगाए. हालांकि टीम इंडिया को इस मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा.

ये भी पढ़ें:

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement