Advertisement

BCCI Contract List: जडेजा को मिला ए प्लस तो ईशांत-भुवनेश्वर की हुई छुट्टी, बीसीसीआई की नई कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट देखिए

BCCI Annual Contract List: बीसीसीआई ने खिलाड़ियों के लिए ग्रेड लिस्ट जारी की है. इस बार 26 खिलाड़ियों को इसमें जगह दी गई है. ग्रेड ए प्लस में चार, ग्रेड ए में 5, ग्रेड बी में 6, ग्रेड सी में 11 खिलाड़ियों को जगह दी गई है. केएल राहुल को डिमोट कर दिया गया है, जबकि रविंद्र जडेजा को ग्रेड ए प्लस में जगह दी गई है.

बीसीसीआई ने खिलाड़ियों की कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट जारी की
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 27 मार्च 2023,
  • अपडेटेड 11:50 AM IST

बीसीसीआई ने खिलाड़ियों की नई कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट जारी की है. इसमें कई बड़े फेरबदल किए गए हैं. कई बड़े खिलाड़ियों को नुकसान हुआ है तो कई खिलाड़ियों को फायदा हुआ है. इस लिस्ट में पहली बार संजू सैमसन को शामिल किया गया है, जबकि केएल राहुल को ग्रेड A से ग्रेड B में भेज दिया गया है. इस बार भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में 26 खिलाड़ियों को जगह दी है.

ग्रेड A प्लस में खिलाड़ी-
बीसीसीआई की ग्रेड लिस्ट में इस बार कई नए खिलाड़ियों को शामिल किया गया है. इस बार रविंद्र जडेजा को ग्रेड प्ल्स में जगह मिली है. ग्रेड प्लस में इस बार सिर्फ 4 खिलाड़ियों को जगह दी गई है. इसमें रविद्र जडेजा के अलावा विराट कोहली, रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह को जगह मिली है.  ग्रुप ए प्लस के खिलाड़ियों को सालाना 7 करोड़ रुपए मिलते हैं.

ग्रेड A में इन खिलाड़ियों को जगह-
बीसीसीआई ने ग्रेड ए में इस बार 5 खिलाड़ियों को रखा है. इस बार ग्रुप सी से हार्दिक पंड्या और अक्षर पटेल को ग्रेड ए में जगह दी गई है. इस ग्रुप में हार्दिक पंड्या और अक्षर पटेल के अलावा आर. अश्विन, मोहम्मद शमी और ऋषभ पंत को जगह दी गई है. ग्रुप ए के खिलाड़ियों को सालाना 5 करोड़ रुपए मिलते हैं.

ग्रेड B में खिलाड़ी-
ग्रेड बी में बीसीसीआई ने इस साल 6 खिलाड़ियों को जगह दी है. केएल राहुल को ग्रेड बी में भेज दिया गया है. इसके अलावा इस ग्रुप में चेतेश्वर पुजारा, श्रेयस अय्यर, मोहम्मद सिराज, सूर्यकुमार यादव और शुभमन गिल को जगह दी गई है. इस ग्रेड के खिलाड़ियों को सालाना 3 करोड़ रुपए दिए जाते हैं.

ग्रेड C में इन खिलाड़ियों को जगह-
बीसीसीआई ने इस साल ग्रेड सी में 11 खिलाड़ियों को शामिल किया है. इसमें उमेश यादव, शिखर धवन, शर्दुल ठाकुर, ईशान किशन, दीपक हुड्डा, युजुवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, वाशिंगटन सुंदर, संजू सैमसन, अर्शदीप सिंह और केएस भारत को जगह दी गई है.

इन खिलाड़ियों की लिस्ट से छुट्टी-
इस बार कई खिलाड़ियों की कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट से बाहर कर दिया गया है. ईशान शर्मा और अजिंक्य रहाणे को लिस्ट से हटा दिया गया है. इसके अलावा ऋद्धिमान साहा, भुवनेश्वर कुमार, मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज हनुमा विहारी, मयंक अग्रवाल और दीपक चाहर को भी लिस्ट से बाहर कर दिया गया है.

ये भी पढ़ें:

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement