Advertisement

BCCI बना सकता है सेलिब्रेशन को लेकर नया नियम, 28वीं एपेक्स काउंसिल की बैठक में होगी चर्चा

बेंगलुरु में आरसीबी की विक्ट्री परेड हो रही थी. इस दौरान चिन्नास्वामी स्टेडियम में भगदड़ में 11 लोगों की मौत हो गई. बीसीसीआई इसको गंभीरता से ले रही है. शनिवार को बीसीसीआई की एपेक्स काउंसिल की बैठक होने वाली है. इसमें इस मुद्दे पर चर्चा होगी. इसमें जश्न मनाने के नियमों पर चर्चा होगी.

RCB (Photo/PTI)
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 12 जून 2025,
  • अपडेटेड 2:09 PM IST

आरसीबी ने आईपीएल 2025 का खिताब जीता. इसके बाद बेंगलुरु में जश्न मनाया गया. इस दौरान चिन्नास्वामी स्टेडियम में भगदड़ मच गई. इस हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई. इसके बाद आरसीबी की भूमिका को लेकर सवाल उठने लगे. इस तरह के हादसे दोबारा ना हों, इसके लिए बीसीसीआई एक बड़ी तैयारी कर रही है. बीसीसीआई आईपीएल में जीत का जश्न मनाने के लिए दिशा-निर्देश तय करने जा रही है. इसको लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की 28वीं शीर्ष परिषद की बैठक में चर्चा हो सकती है.

विक्ट्री परेड को लेकर नियम पर चर्चा-
आईपीएल में आरसीबी की जीत के बाद जश्न के दौरान भगदड़ को बीसीसीआई गंभीरता से ले रही है. जीत के जश्न को लेकर बीसीसीआई दिशा-निर्देश तय कर सकती है. बीसीसीआई की शीर्ष परिषद की 28वीं बैठक शनिवार को होने वाली है. पीटीआई की सूत्रों के हवाले से खबर है कि इस बैठक में इस मामले पर औपचारिक चर्चा होगी. सूत्र ने बताया कि आईपीएल के बाद विक्ट्री परेड को लेकर नियम बनाने की जरूरत पर बैठक में चर्चा की जाएगी.

कई दूसरे मुद्दों पर भी चर्चा-
बीसीसीआई की एपेक्स काउंसिल की मीटिंग में कई दूसरे मसलों पर भी चर्चा होगी. इसमें भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाली आगामी सीरीज को लेकर भी चर्चा होगी. इसमें तय होगा कि मैच कहां होंगे? इसके साथ ही अंडर-16 लड़कों और अंडर-15 लड़कियों के आयु-वर्ग क्रिकेट में गलत उम्र बताने की समस्या के लिए चल रहे एज वेरिफिकेशन प्रोग्राम की समीक्षा भी की जाएगी.

कैसे हुआ था भगदड़-
इतिहास में पहली बार आरसीबी की टीम ने आईपीएल का खिताब जीता है. इसको लेकर टीम के समर्थकों में खूब उत्साह था. लोगों ने सड़कों पर जश्न मनाया. इसके बाद आरसीबी ने विक्ट्री परेड निकाली. इस दौरान चिन्नास्वामी स्टेडियम के आसपास 2.5 फैंस की भीड़ जमा हो गई. ये लोग अपने पसंदीदा क्रिकेटर्स को देखना चाहते थे. इस दौरान भगदड़ मच गई. जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई.

ये भी पढ़ें:

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement