Advertisement

चेस्टर ले स्ट्रीट में टीम इंडिया का अजीब इतिहास, 24 साल में खेले गए सभी मैच रहे बेनतीजा

चेस्टर-ले-स्ट्रीट में टीम इंडिया ने 24 साल में 3 मुकाबले खेले हैं. लेकिन किसी भी मैच का नतीजा नहीं निकला है. तीनों मैच बारिश की भेंट चढ़े हैं. इस मैदान पर टीम इंडिया ने 2 वनडे और एक टी20 मैच खेला है. हर बार बारिश ने मैच में खलल डाला है.

Chester-le-Street
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 02 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 1:50 PM IST

पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच बारिश की वजह से रद्द कर दिया गया. पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 189 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था. अभिषेक शर्मा ने 59 रन, कप्तान श्रेयस अय्यर ने 68 रन और शिवम दुबे ने 42 रनों की पारी खेली. हालांकि बारिश के चलते आगे का खेल नहीं हो पाया और मैच रद्द करना पड़ा. ये मुकाबला चेस्टर-ले-स्ट्रीट के रिवरसाइड ग्राउंड पर खेला गया था. इस मैदान पर टीम इंडिया ने अब तक जितने भी मैच खेले हैं, उनका नतीजा नहीं निकला है.

24 साल में 3 मैच, कोई नतीजा नहीं-
टीम इंडिया ने चेस्टर-ले-स्ट्रीट में अब तक 3 मैच खेले हैं. लेकिन अब तक किसी भी मैच का नतीजा नहीं निकला है. इसका मतलब है कि इस मैदान पर टीम इंडिया को ना तो जीत मिली है औऱ ना ही हार का सामना करना पड़ा है. इस बार टीम ने एक बड़ा स्कोर खड़ा किया था. लेकिन बारिश के चलते मैच रद्द करना पड़ा.

इस मैदान पर महिला भारतीय टीम ने 2 मैच खेले हैं. जिसमें एक में हार और एक में जीत मिली है. लेकिन पुरुष टीम के इस मैदान पर खेले गए सभी मुकाबले बेनतीजा रहे हैं. पुरुष टीम ने इस मैदान पर 2 वनडे और एक टी20 मुकाबले खेले हैं. तीनों मुकाबले बारिश की भेंट चढ़े हैं. किसी भी मैच का नतीजा नहीं निकला है.

साल 2002 में टीम इंडिया ने किया था डेब्यू-
टीम इंडिया ने चेस्टर-ले-स्ट्रीट में साल 2002 में अपना पहला मैच खेला था. ये वनडे इंटरनेशनल मैच था. जो बेनतीजा रहा. उस मैच में भी बारिश ने खलल डाला था. जिसकी वजह से उसे रद्द करना पड़ा. उस वनडे मैच में टीम इंडिया ने 4 विकेट के नुकसान पर 285 रन बनाए थे. इसके जवाब में इंग्लैंड की टीम ने 12.3 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 53 रन बना लिए थे. लेकिन बारिश ने मैच में खलल डाल दिया. इसके बाद इस मैदान पर दूसरा वनडे मुकाबला साल 2011 में खेला गया. इस मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 274 रन बनाए थे. इसके जवाब में इंग्लैंड की टीम ने 7.2 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 27 रन बनाए थे. तभी बारिश की वजह से मैच रोकना पड़ा था. जबकि इस मैदान पर तीसरा मुकाबला टीम इंडिया ने टी20 मुकाबला खेला. इस मैच में भी बारिश ने खलल डाला है और मैच रद्द करना पड़ा है.

ये भी पढ़ें:

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement