Advertisement

Cricket History: संदीप-सुरिंदर की भरोसेमंद पारी, बिन्नी-शास्त्री की धारदार गेंदबाजी... टीम इंडिया बनी थी फर्स्ट एशिया चैंपियन

13 अप्रैल 1984 को शारजाह में पहले एशिया कप का फाइनल मुकाबला खेला गया था. इसमें टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 54 रनों से हराया था. सुरिंदर खन्ना को शानदार बल्लेबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था.

Asia Cup 1984 final (Twitter/ICC)
शशिकांत सिंह
  • नई दिल्ली,
  • 13 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 6:20 PM IST

आज यानी 13 अप्रैल से 42 साल पहले क्रिकेट में एक बेहतरीन मैच खेला गया था. जिसमें टीम इंडिया ने पाकिस्तान को हराया था और फर्स्ट एशिया कप चैंपियन बना था. उस ऐतिहासिक मैच में टीम इंडिया की तरफ से संदीप पाटिल और सुरिंदर खन्ना ने भरोसेमंद पारी खेली थी. इतना ही नहीं, रोजर बिन्नी और रवि शास्त्री ने शानदार गेंदबाजी की थी. जिसकी बदौलत टीम इंडिया ने अपनी चिरप्रतिद्वंदी पाकिस्तान को मैदान पर धुल चटाई थी.

42 साल पहले खेला गया था फाइनल-
पहले एशिया कप का आयोजन साल 1984 में किया गया था. जिसमें पाकिस्तान, श्रीलंका और टीम इंडिया ने हिस्सा लिया था. इस टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 13 अप्रैल 1984 को शारजाह में खेला गया था. इस फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 54 रन से हराया था और पहले एशिया कप का चैंपियन बना था.

पाटिल-सुरिंदर की भरोसेमंद पारी-
फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी की. सुरिंदर खन्ना और गुलाम पारकर ने शुरुआत की थी. पहला विकेट 54 रन के स्कोर पर गिरा. गुलाम पारकर 22 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद दिलीप वेंगसरकर ने 14 रन बनाया. टीम इंडिया ने 4 विकेट के नुकसान पर 46 ओवर में 188 रन का स्कोर खड़ा किया था. सुरिंदर खन्ना ने 72 गेंदों में 56 रन बनाए थे. इस पारी में उनका साथ संदीप पाटिल ने दिया था. पाटिल ने 50 गेंदों में 43 रन बनाए थे. सुनील गावस्कर ने 55 गेंदों में 36 रन बनाए थे.

बिन्नी-शास्त्री की घातक गेंदबाजी-
जब पाकिस्तान की पारी की शुरुआत हुई तो भारतीय गेंदबाजों ने शुरू से ही शिकंजा कसना शुरू कर दिया. पाकिस्तान को 23 रन के स्कोर पर पहला झटका दिया. उसके बाद लगातार झटके लगते रहे. पाकिस्तान की टीम 39.4 ओवर में 134 रन के स्कोर पर ऑलआउट हो गई. पाकिस्तान की तरफ से सबसे ज्यादा रन मोहसिन खा ने बनाए. उन्होंने 35 रन की पारी खेली. भारत की तरफ से रोजर बिन्ना और रवि शास्त्री ने 3-3 खिलाड़ियों को आउट किया और टीम इंडिया को चैंपियन बनाया. सुरिंदर खन्ना को शानदार बल्लेबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.

ये भी पढ़ें:

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement