क्रिकेट एक ऐसा खेल है, जिसमें हर रिकॉर्ड बनता ही टूटने के लिए. कोई एक साल, कोई 5 साल, कोई 10 साल में टूटता है. लेकिन एक ऐसा रिकॉर्ड है, जो आज तक नहीं टूटा है. वो रिकॉर्ड 95 साल पहले बना था. लेकिन आज तक बरकरार है. क्रिकेट के महानतम बल्लेबाज ऑस्ट्रेलिया के डॉन ब्रैडमैन ने 3 ओवर में शतक ठोक दिया था. ये रिकॉर्ड अभी भी कायम है. हालांकि उस समय एक ओवर में 6 की जगह 8 बॉल होते थे.
3 ओवर में शतक-
डॉन ब्रैडमैन ने सिर्फ 3 ओवर में शतक पूरा किया था. पहले ओवर में 33 रन बनाए थे. जबकि दूसरे ओवर में 40 रन ठोक दिए. डॉन ने तीसरे ओवर में 29 रन बनाए. इस तरह से उन्होंने 3 ओवर में शतक ठोक दिया था.
पहले ओवर में 3 छक्के-
जब डॉन ब्रैडमैन बैटिंग करने आए तो उनके सामने बिल ब्लैक थे. बिल ने ब्रैडमैन को पहली गेंद फेंकी तो डॉन ने उसे 6 रन के लिए भेज दिए. इसके बाद डॉन ने बिल के हर गेंद पर रन बटोरे. इस ओवर में डॉन ने 6, 6, 4, 2, 4, 4, 6, 1 रन बनाए. इस तरह से डॉन ने बिल ब्लैक के इस ओवर में 33 रन बनाए.
दूसरे ओवर में 40 रन बनाए-
दूसरे ओवर में डॉन ब्रैडमैन के सामने हाथ में गेंद लिए हौरी बेकर खडे़ थे. लेकिन डॉन का मूड बदलने वाला नहीं था. वो किसी भी गेंदबाज को बख्शने के मूड में नहीं थे. डॉन ने इस ओवर में 4 छक्के लगाए. हौरी की पहले गेंद को ही डॉन ने छक्के के लिए भेज दिया. ब्रैडमैन ने इस ओवर में 6, 4, 4, 6, 6, 4, 6, 4 रन बनाए.
तीसरे ओवर में 29 रन-
एक बार फिर बिल ब्लैक तीसरा ओवर लेकर आए. लेकिन इस बार भी ब्रैडमैन तूफानी खेल के लिए तैयार थे. इस ओवर में डॉन ने 1, 6, 6, 1, 1, 4, 4, 6 रन बनाए. इस ओवर में उन्होंने 3 छक्के और 2 चौके लगाए.
इस तरह से डॉन ब्रैडमैन ने 3 ओवर में शतक पूरा किया. आपको बता दें कि उस समय एक ओवर 6 गेंद की जगह 8 गेंद होते थे. ब्रैडमैन ने सिर्फ 22 गेंदों में शतक पूरा किया.
क्लब मैच में बना था रिकॉर्ड-
क्रिकेट की दुनिया में ये रिकॉर्ड साल 1931 को इंग्लैंड में बना था. ये रिकॉर्ड एक क्लब मैच में बना था. ब्लैकहीथ टीम के लिए खेलते हुए डॉन ब्रैडमैन ने न्यू साउथ वेल्स के ब्लू माउंटेन्स में इतिहास रच दिया था. उस मैच में डॉन ब्रैडमैन ने धमाकेदार पारी खेली थी. उन्होंने पहले ही ओवर में 33 रन बना डाले थे.
ये भी पढ़ें: