Advertisement

DC Vs PBKS: दिल्ली ने पंजाब को हराया, डेविड वॉर्नर ने फिल्म पुष्पा के सिग्नेचर पोज 'झुकेगा नहीं...' से मनाया जीत का जश्न

आईपीएल में दिल्ली ने पंजाब को 9 विकेट से हराया. इस मैच के हीरो कुलदीप यादव रहे. डेविड वॉर्नर ने भी शानदार पारी खेली. लेकिन सबसे ज्यादा उनका जीत का जश्न मनाने का अंदाज लोगों को भा रहा है.

जीत का जश्न मनाते डेविड वॉर्नर और ऋषभ पंत (Twitter/Delhi Capitals)
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 21 अप्रैल 2022,
  • अपडेटेड 10:36 AM IST
  • दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स को 9 विकेट से हराया
  • कुलदीप यादव बने मैन ऑफ द मैच

आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज की. इसमें डेविड वॉर्नर की बड़ी भूमिका रही. वॉर्नर ने 30 गेंदों में 60 रन की पारी खेली. टीम की जीत के बाद उनका जश्न मनाने का अंदाज वायरल हो गया. डेविड वॉर्नर ने पुष्पा के सिग्नेचर पोज में जीत का जश्न मनाया. वॉर्नर ने फिल्म का सिग्नेचर पोज 'झुकेगा नहीं...' करते हुए मैदान से लौटे.


डेविड वॉर्नर का जश्न मैदान तक ही सिमित नहीं रहा. ड्रेसिंग रूम में भी उनका जलवा दिखा. डेसिंग रूम में वॉर्नर फिल्म उरी का डायलॉग बोलते नजर आए. वॉर्नर ने 'How's the josh' पूछकर खिलाड़ियों में उत्साह भर दिया.


आईपीएल के इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स को 9 विकेट से हराया. कुलदीप यादव को मैन ऑफ द मैच चुना गया. कुलदीप यादव ने चार ओवर में 24 रन देकर 2 विकेट लिए. दिल्ली कैपिटल्स ने इस सीजन में 3 मैचों में जीत दर्ज की है और सभी में कुलदीप यादव मैन ऑफ द मैच बने हैं. पृथ्वी शॉ ने भी शानदार पारी खेली. उन्होंने 20 गेंदों में 41 रन बनाए.

ये भी पढ़ें:

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement