Advertisement

इस्लामिक देश कतर में खुलेआम छलकेगी शराब! FIFA World Cup के दौरान नहीं होगी कोई पाबंदी

आयोजकों ने प्रशंसकों की मांगों के मुताबिक शराब पीने की छूट देने का इशारा किया है. एक प्रवक्ता ने कहा, 'समूह सभी स्थानीय और आने वाले प्रशंसकों के लिए काम कर रहा है. वर्ल्ड कप में शराब की डिलीवरी पर कतर की सर्वोच्च समिति ने वादा किया है कि स्टेडियम और गेस्ट के बैठने की जगहों के बाहर 'फैन जोन' में शराब महैया होगी.

टूर्नामेंट के दौरान कतर में करीब 10 लाख विदेशी प्रशंसकों के आने की संभावना है
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 03 फरवरी 2022,
  • अपडेटेड 4:39 PM IST
  • इस साल कतर में होगा फीफा व‍िश्व कप का आयोजन
  • आमतौर पर कतर में खुलेआम शराब पर है पाबंदी

फीफा वर्ल्ड कप-2022 साल के आखिर में आयोजित करने की तैयारी है. फीफा वर्ल्ड कप इस बार कतर में होगा. इसके लिए कतर ने दुनियाभर के फुटबॉल प्रेमियों के बीच एक अलग ही उत्साह देखने को मिल रहा है. क्योंकि फीफा वर्ल्ड कप 2022 के दौरान कतर में विदेशी प्रशंसकों के लिए शराब पर पाबंदी नहीं होगी. टूर्नामेंट के दौरान कतर में करीब 10 लाख विदेशी प्रशंसकों के आने की उम्मीद है और उनके लिए देश अपनी नीति में बदलाव करने के लिए तैयार है.

जानकारी के मुताबिक, 2022 वर्ल्ड कप में फुटबॉल फैंस को स्टेडियम में बीयर पीने की छूट होगी. बता दें कि फीफा और बीयर कंपनी अनहुसर-बुश इनबेव एनवी के दबाव के बीच कतर फीफा वर्ल्ड कप के अधिकारी स्टेडियम में शराब पर प्रतिबंध में ढील दे रहे हैं.

इस इस्लामिक देश में खुलेआम छलकेगी जाम...

हालांकि कतर फीफा वर्ल्ड कप के अधिकारियों ने अभी तक कोई आखिरी फैसला नहीं सुनाया है. लेकिन आयोजकों ने प्रशंसकों की मांगों के मुताबिक शराब पीने की छूट देने का इशारा किया है. एक प्रवक्ता ने कहा, 'समूह सभी स्थानीय और आने वाले प्रशंसकों के लिए काम कर रहा है. वर्ल्ड कप में शराब की डिलीवरी पर कतर की सर्वोच्च समिति ने वादा किया है कि स्टेडियम और गेस्ट के बैठने की जगहों के बाहर 'फैन जोन' में शराब मुहैया होगी. 

फैंस के लिए नहीं होगी पाबंदी

बता दें कि बहरीन, सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात और मिस्र से भी प्रशंसकों को कतर में आने की छूट होगी. इन सभी देशों ने राजनीतिक वजहों  के चलते अबतक कतर का बहिष्कार किया हुआ है. इससे पहले वर्ल्ड कप के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नासेर अल-खातेर ने कहा था, 'कतर एक रूढ़िवादी देश है और शराब हमारी संस्कृति का हिस्सा नहीं है, लेकिन मेहमाननवाजी है. विश्व कप के लिए हम यह सुनिश्चित करना चाहेंगे कि विदेशी प्रशंसकों के लिए शराब का प्रबंध हो.'

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement