फीफा वर्ल्ड कप (FIFA World Cup) के 23वें एडिशन का आगाज 12 जून 2026 से होगा. फुटबॉल प्रेमी इस फुटबॉल वर्ल्ड कप का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इस बार फीफा वर्ल्ड कप में 32 टीमों की जगह रिकॉर्ड 48 टीमें हिस्सा ले रही हैं. अभी तक के इतिहास में इतनी टीमें इस टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं ली हैं. इस बार फुटबॉल वर्ल्ड कप में कुल 104 मैच होंगे.
फुटबॉल का यह महासंग्राम लगभग छह सप्ताह तक चलेगा. फुटबॉल का यह महासंग्राम संयुक्त रूप से अमेरिका, कनाडा और मेक्सिको की मेजबानी में खेला जाएगा. इस बार जहां इराक 40 सालों के बाद फीफा वर्ल्ड कप में लौट रहा है तो वहीं स्कॉटलैंड 28 सालों के बाद अपना पहला वर्ल्ड कप खेलेगा. इस फुटबॉल वर्ल्ड कप में इटली सहित दुनिया की 5 बड़ी फुटबॉल टीमें खेलती नहीं दिखेंगी क्योंकि ये टीमें क्वालिफाई नहीं कर सकी हैं.
4-4 टीमों को बांटा गया है 12 ग्रुपों में
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में हिस्सा लेने वाली 48 देशों की टीमों को 4-4 टीमों के 12 ग्रुप में बांटा गया है. प्रत्येक टीम ग्रुप-चरण में अपने तीन मैच खेलेगी. हर ग्रुप की शीर्ष दो टीम और साथ ही तीसरे स्थान पर रहने वाली 8 बेस्ट टीमें नॉकआउट राउंड के लिए क्वालीफाई करेंगी. कुल 32 टीमें नॉकआउट राउंड में प्रवेश करेंगी. इसके बाद पहला नॉकआउट राउंड होगा जिसे राउंड ऑफ 32 कहा जाएगा. इसके बाद राउंड ऑफ 16 होगा. फिर क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल और फाइनल मैच खेले जाएंगे.
फीफा वर्ल्ड कप 2026 के किस ग्रुप में कौन से देश
1. ग्रुप A: मेक्सिको, दक्षिण अफ्रीका, दक्षिण कोरिया, चेक रिपब्लिक
2. ग्रुप B: कनाडा, बोस्निया, हर्जेगोविना, कतर, स्विट्जरलैंड
3. ग्रुप C: ब्राजील, मोरक्को, हैती, स्कॉटलैंड
4. ग्रुप D: अमेरिका, पैराग्वे, ऑस्ट्रेलिया, तुर्की
5. ग्रुप E: जर्मनी, कुराकाओ, आइवरी कोस्ट, इक्वाडोर
6. ग्रुप F: नीदरलैंड, जापान, स्वीडन, ट्यूनीशिया
7. ग्रुप G: बेल्जियम, मिस्र, ईरान, न्यूजीलैंड
8. ग्रुप H: स्पेन, काबो वर्डे, सऊदी अरब, उरुग्वे
9. ग्रुप I: फ्रांस, सेनेगल, इराक, नॉर्वे
10. ग्रुप J: अर्जेंटीना, अल्जीरिया, ऑस्ट्रिया, जॉर्डन
11. ग्रुप K: पुर्तगाल, डीआर कांगो, उज्बेकिस्तान, कोलंबिया
12. ग्रुप L: इंग्लैंड, क्रोएशिया, घाना, पनामा
इटली सहित ये 5 बड़ी टीमें फीफा वर्ल्ड कप 2026 से बाहर
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में इटली सहित 4 बड़ी टीमों ने क्वालिफाई नहीं किया है. जिन टीमों ने क्वालिफाई नहीं किया है, उनमें इटली, डेनमार्क, पोलैंड, नाइजीरिया और यूक्रेन शामिल हैं. आपको मालूम हो कि इटली की टीम 4 बार की वर्ल्ड चैंपियन है. इस टीम ने 1934 में फीफा वर्ल्ड कप जीता था. फिर इस टीम ने 1938 के फीफा वर्ल्ड कप में अपने खिताब को डिफेंड किया था. इटली टीम 1982 में तीसरी बार और 2006 में चौथी और आखिरी बार फीफा वर्ल्ड कप की चैंपियन बनी थी. आपको मालूम हो कि फीफा की मौजूदा वर्ल्ड रैंकिंग में इटली 12वें नंबर पर है.
इटली टीम 2018 और 2022 के फीफा वर्ल्ड कप के लिए भी क्वालिफाई नहीं कर सकी थी. इटली को पेनाल्टी शूट आउट में बोस्निया और हर्जेगोविना के खिलाफ मिली हार का नुकसान झेलना पड़ा है. इसके कारण यह टीम फीफा वर्ल्ड कप 2026 के लिए क्वालिफाई नहीं कर सकी. उधर, FIFA की वर्ल्ड रैंकिंग में 20वें नंबर की टीम डेनमार्क को भी पेनाल्टी शूट आउट में ही हार मिली थी, जिसने इस टीम को फीफा वर्ल्ड कप 2026 से बाहर रखा है. फीफा रैंकिंग में 26वें स्थान की टीम नाइजीरिया भी फीफा वर्ल्ड कप 2026 में क्वालिफाई नहीं कर सकी है. यूक्रेन टीम की FIFA रैंकिंग 32वीं हैं. यह टीम भी फीफा वर्ल्ड कप 2026 में क्वालिफाई नहीं कर सकी है. यूक्रेन टीम को UEFA क्वालिफाइंग प्लेऑफ में स्वीडन से हार के चलते इस बार वर्ल्ड कप का टिकट नहीं मिला है.पोलैंड टीम की मौजूदा फीफा रैंकिंग में 35वीं है. इस टीम को UEFA क्वालिफाइंग प्लेऑफ के फाइनल में स्वीडन ने 3-2 से हराया था. इसके चलते यह टीम फीफा वर्ल्ड कप 2026 से बाहर हो गई है.